बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रा जनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया है. लेकिन नीतीश के इस फ़ैसले से उनकी पार्टी के प्रमुख ने ताओं और काडर में एक तर ह की असंतुष्टि का भाव देखा जा रहा है. जदयू के नाराज़ ने ताओं में आरसीपी सिंह, संजय झा और बिहार में पार् टी अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह शामिल हैं. लेकिन पार्टी का एक तबका नीतीश के इस फ़ैसले से ख़ुश नज़र आता है. ऐसे लोगों में पार्टी महासचिव केसी त्यागी और पव न वर्मा जैसे नेता शामिल हैं. जदयू से जुड़े सूत्रों के मुताबिक़, अ ब तक पार्टी में नंबर दो के पायदान वाले नेता माने जाने वाले आरसीपी सिंह चौथे पायदान पर खिसक गए हैं. यही नहीं, केसी त्यागी का दर्जा उनसे ऊंचा हो गया है. पूर्व नौकरशाह और नीतीश कुमार की जाति वाले आरसीपी सिंह और वशिष्ठ नारायण सिंह को जदयू के उन नेताओं में गिना जाता है जिन्हें बीजेपी के क़रीब माना जाता है. संजय झा तो खुले तौर पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से अपने संबंधों का ब खान किया करते हैं. लेकिन नीतीश कुमार जिस त रह जदयू को चला र...