पाकिस्तान के प् रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि वो प रमाणु हथियार छोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन भारत को भी ऐसा ही करना होगा. अमरीकी दौरे पर गए इमरान ख़ान ने फ़ॉक्स न्यूज़ के पत्रकार ब्रेट बेयर को दिए इंटर व्यू में ये बात कही है. ब्रेट बेयर ने इमरान ख़ान से पूछा, ''अगर भारत कहता है कि वो परमाणु हथियार छोड़ने के लिए तैयार है तो क्या पाकिस्तान भी ऐसा ही करेगा ?'' इस सवाल के जवाब में इमरान ख़ान ने कहा , ''हाँ, क्योंकि परणाणु युद्ध कोई विकल्प नहीं है. पाकि स्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध का आइडिया ख़ुद से ख़ुद को बर्बाद करना होगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों देशों के बीच ढाई हज़ार मील की सीमा लगती है.'' पीएम ख़ान ने कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध पूरे उपमहाद्वीप के लिए ख़तरनाक होगा. ख़ान ने कहा कि फ़रवरी में दोनों देशों के बीच जो कुछ भी हुआ उसके बाद से सरहद पर तनाव है. इमरान ख़ान ने कहा, ''पाकिस्तान में एक भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया गया था. इन्हीं चीज़ों को देखते हुए मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि वो भारत और पाकिस...