Skip to main content

इमरान ख़ान का क़बूलनामा- 'ISI ने अल-क़ायदा को ट्रेनिंग दी'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी सेना और देश की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई ने चरमपंथी गुट अल-क़ायदा को ट्रेनिंग दी थी. इमरान ख़ान ने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत फ़ौज से लड़ने के लिए चरमपंथी गुटों को तैयार किया था. उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान ने 9/11 के हमले के बाद अमरीका का साथ देकर बहुत बड़ी ग़लती की.
इमरान ख़ान ने न्यूयार्क में एक थिंक टैंक "काउंसिल ऑन फ़ॉरेन रिलेशंस (सीएफ़आर)"के एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं. उनके इस कार्यक्रम में इमरान ख़ान के जवाबों के मुख्य अंश -
इस कार्यक्रम में इमरान ख़ान से अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस के एक संस्मरण में की गई उनकी एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई जिसमें जिम मैटि
उन्होंने कहा कि इसके बाद 1989 में जब सोवियत सेना अफ़ग़ानिस्तान से निकल गई और अमरीका पाकिस्तान से चला गया तो पाकिस्तान में ये जिहादी गुट रह गए, और 9/11 के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंक के विरूद्ध लड़ाई में अमरीका का साथ दिया और इस बार जब अमरीका अफ़ग़ानिस्तान लौटा तो जिन्हें पाकिस्तान जिहादी गुट समझता था वो आतंकवादी गुट बन चुके थे.
इमरान ने कहा, "हमने पहले उन्हें जिहाद के लिए ट्रेनिंग दी और फिर उन्हीं लोगों से कहा कि ये आतंकवाद है. मुझे लगता है कि हमें तटस्थ रहना चाहिए था. पाकिस्तान ने 9/11 के बाद अमरीका का साथ देकर बहुत बड़ी ग़लती की."
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस वजह से डेढ़ सौ से दो सौ अरब डॉलर का नुक़सान हुआ और इससे उन्हें एक सबक़ मिला.
इमरान ख़ान ने कहा, "मेरे विचार से पाकिस्तान सरकार को वह वादा नहीं लेना चाहिए जो वे पूरा नहीं कर सकते थे. वो कर भी कैसे सकते थे? वो गुट जो पाकिस्तानी सेना के क़रीबी थी, अब सेना उन्हें ही ख़त्म करने की कोशिश कर रही थी."
कार्यक्रम में इमरान ख़ान से ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में पाए जाने के बारे में भी पूछा गया जिसके जवाब में इमरान ख़ान ने पाकिस्तानी सेना और ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई और अल-क़ायदा के संबंध का ज़िक्र किया.
इमरान ने कहा,"पाकिस्ताी सेना, आईएसआई ने अल-क़ायदा और दूसरे लोगों को अफ़ग़ानिस्तान में लड़ने के लिए ट्रेनिंग दी. तो इनके बीच हमेशा से संबंध थे, क्योंकि उन्होंने ही उनको ट्रेनिंग दी थी. "
इमरान ख़ान ने इसके बाद यह भी कहा, "हमने जिहादियों को प्रशिक्षित किया और तब इसे महान काम बताया गया लेकिन अब इन्हीं समूहों को चरमपंथी कह रहे हैं. 1989 में सोवियत संघ ने अफ़ग़ानिस्तान से निकल गया. अब अमरीका पैक अप कर रहा है और अफ़ग़ानिस्तान से निकलने की तैयारी है. हम इन समूहों के बीच रहना है."
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इन बातों को कहते हुए कहा कि पाकिस्तान को इसलिए अमरीका-अफ़ग़ानिस्तान युद्ध में न्यूट्रल रहना चाहिए.
पाकिस्तान में चरमपंथ और चरमपंथियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा है. भारत और अफ़ग़ानिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों से पाकिस्तान पर चरमपंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं.
बहरहाल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को यह बोलते हुए शायद ध्यान नहीं रहा होगा कि उनकी बातों से पाकिस्तान में चरमपंथियों की ट्रेनिंग मिलने के भारत और अफ़ग़ानिस्तान के आरोपों को बल मिलेगा.
स ने कहा है कि - "जितने भी देशों से मेरा वास्ता पड़ा उनमें मैं पाकिस्तान को सबसे ख़तरनाक मानता हूँ".
इमरान ख़ान ने इसके जवाब में कहा कि पाकिस्तान में चरमपंथ इतना क्यों बढ़ा, इसको मैटिस पूरी तरह नहीं समझते होंगे.
उसके बाद इमरान ने 80 के दशक की परिस्थितियों की चर्चा करते हुए कहा, "1980 में सोवियत संघ ने अफ़ग़ानिस्तान पर आक्रमण किया तो पाकिस्तान ने अमरीका के साथ मिलकर प्रतिरोध किया था. पाकिस्तान की आईएसआई ट्रेनिंग में दुनिया भर से बुलाए गए चरमपंथियों को ट्रेनिंग दी गई. इन लोगों को सोवियत संघ के ख़िलाफ़ जिहाद करने के लिए तैयार किया गया. इस तरह से हमने चरमपंथियों के समूह को तैयार किया.

Comments

Popular posts from this blog

केस की SC में सुनवाई आज, CVC बंद लिफाफे में सौंपेगा रिपोर्ट

अनंत कुमा र के निधन पर बीजे पी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'अनंत जी के निधन से बीजेपी और देश की राजनीति में ऐसा सूनापन पैदा हुआ है जिसे भर पाना मुश्किल है. भगवान उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता दे. उ नके परिजनों को मेरी सांत्वना.' कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दुख जताते हु ए कहा, 'मैंने अपना परम मि त्र खो दिया. वे आदर्शों वाले राजनेता थे जिन्होंने एक सां सद और मंत्री के तौर पर देश को बहुत कुछ दिया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परि जनों और सगे-संबंधियों को दुख सहने की क्षमता दे.' बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए क हा, 'अनंत कुमार जी मेहनती राजनेता और प्रशंसित सामाजिक कार्यकर्ता थे. कर्नाटक की राजनीति में उनका बड़ा योगदान रहा है. अपने अच्छे कार्यों के लिए वे अ क्सर याद किए जाते र हेंगे. उनका निधन अचंभित करने वाला है.' बता दें कि अनंत कुमार पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे. बेंगलूरु साउथ से लगातार 6 बार जीत हासिल करने वाले अनंत कुमार को फेफड़ों का कैंसर था. उनका इलाज लंदन और न्यू यॉर् क में भी हुआ था. अन...

नाफ़्टा के तहत हर साल तक़रीबन एक खरब अमरीकी डॉलर का व्यापार होता

स नए समझौते में बौद्धिक संपदा अधि कार, डिजिटल ट्रेड और निवेशकों से जुड़े विवादों के लिए प्रस्ताव शामिल किए गए हैं. अमरीका ने इस मुद्दे पर कहा है कि मेक्सिको के साथ हुए शुरुआती समझौते में दोनों देश इस बात पर राज़ी हुए हैं कि टैक्स फ़्री दर्जा हासिल करने के लिए किसी भी उत्पाद का 75 फ़ीसदी हिस्सा दो देशों में बनना चाहिए जो कि वर्तमान संधि से ज़्यादा है. कारों को लेकर ये तय हुआ है कि प्रत्येक कार का 40 से 45 फ़ीसदी हिस्सा उन कामगारों द्वारा बनाया जाना चाहिए जो कि कम से कम 16 डॉलर कमा रहे हों. इस प्रस्ताव का उद्देश्य ये है कि कंपनियां मेक्सिको के उन क्षेत्रों में अपने प्लांट लेकर जाएं जहां पर मज़दूरी दर कम है. अमरीका ने कहा है कि ये समझौता आने वाले 16 सालों तक ठीक रहेगा. दोनों देश इस बात पर राज़ी हुए हैं कि हर छह सालों में इस समझौते की समीक्षा की जानी चाहिए. लेकिन इस समीक्षा के साथ स्वत: निरस्तीकर ण का जोख़िम नहीं होगा जै सा अमरीका ने प्रस्ताव दिया था. अमरीका में आमतौर पर खुले व्यापार के पक्ष में रहने वाली रिपब्लिकन पार्टी ने व्हाइट हाउस को इस समझौते पर दस्तख़त करने के लिए दब...

حرب اليمن: الإمارات تؤكد شن غارات على "مليشيات إرهابية دفاعا عن النفس" في عدن

أكدت دولة الإمارات العربية شنها غارات جوية على العاصمة اليمنية المؤقتة، عدن، مستهدفة "مليشيات إرهابية" بعد إعلان الحكومة هناك أن الغارات أصابت قواتها. وقال بيان أصدرته وزارة الخارجية الإماراتية الخميس مساء إن "غارات مباشرة ودقيقة" الأربعاء والخميس ضربت المليشيات. وأضاف البيان، الذي نقلته وكالة أنباء الإم ارات الرسمية، أن المليشيات خططت لاستهداف قوات التحالف العسكري الذي تقوده السعودية، وتعد الإمارات عضوا مهما فيه، والذي يدعم الحكومة اليمنية المعترف بها دوليا. ماذا تقول الإمارات؟ وقالت الإمارات إنها تصرفت "دفاعا عن النفس" عقب هجمات شنتها جماعات مسلحة مرتبطة بتنظيمات إرهابية ". وأضافت أن العملية العسكرية "اعتمدت على معلومات استخبارية مؤكدة من الميدان بأن المليشيات تستعد لاستهداف قوات التحالف، وهو تطور يتطلب عملية استباقية لتجنب أي تهديد". وقال البيان إن "الجماعات المسلحة هاجمت قوات التحالف العربي في مطار عدن، وأصابت اثنين بجروح. ولذلك رد التحالف مستخدما حقه في الدفاع عن النفس لحماية أمن قواته". ويرى مراقبون أن اتهاما...