भारतीय जनता पार्टी से हाल ही में जुड़े सेवानिवृत्त मेजर सुरेंद्र पुनि या ने श्रीलंका का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर उसे भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव से जोड़ने की कोशिश की है. सोमवार को चौथे फ़ेज की वोटिंग शुरू होते ही पुनिया ने यह वीडियो ट्वीट किया और लिखा, "श्रीलंका में बुर्क़ा बैन कर दिया गया है ताकि आदमी अपनी पहचान न छिपा सके. ऐसा सिक्योरिटी से संबंधित कारणों को ध्यान में रखकर किया गया. हमें भी ऐसा करना चाहिए. देखिए कैसे मुँह छिपाने से चुनाव/वो टिंग प्रभावित हो रही है." बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने में व्यस्त पुनिया द्वा रा शेयर किए गए 41 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर 23 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोग इसे शेयर कर चुके हैं. ट्विटर के अलावा फ़ेसबुक और शेयर चैट पर भी अब इस वीडि यो को ठीक उसी गप के साथ शेयर किया जा रहा है जो सुरेंद्र पुनिया ने बनाई है. लेकिन जो वीडियो बीजेपी नेता सुरेंद्र पुनिया ने ट्वीट किया है, उसका लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है. ये वीडियो अगस्त 2018 का है. बीबीसी ने 24 अप् रैल 2019 को श्रीलंका के इस वीडियो पर एक ड...