Skip to main content

'वोटिंग फ़्रॉड' पर BJP नेता सुरेंद्र पुनिया के इस दावे का सच: फ़ैक्ट चेक

भारतीय जनता पार्टी से हाल ही में जुड़े सेवानिवृत्त मेजर सुरेंद्र पुनिया ने श्रीलंका का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर उसे भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव से जोड़ने की कोशिश की है.
सोमवार को चौथे फ़ेज की वोटिंग शुरू होते ही पुनिया ने यह वीडियो ट्वीट किया और लिखा, "श्रीलंका में बुर्क़ा बैन कर दिया गया है ताकि आदमी अपनी पहचान न छिपा सके. ऐसा सिक्योरिटी से संबंधित कारणों को ध्यान में रखकर किया गया. हमें भी ऐसा करना चाहिए. देखिए कैसे मुँह छिपाने से चुनाव/वोटिंग प्रभावित हो रही है."
बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने में व्यस्त पुनिया द्वारा शेयर किए गए 41 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर 23 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोग इसे शेयर कर चुके हैं.
ट्विटर के अलावा फ़ेसबुक और शेयर चैट पर भी अब इस वीडियो को ठीक उसी गप के साथ शेयर किया जा रहा है जो सुरेंद्र पुनिया ने बनाई है.
लेकिन जो वीडियो बीजेपी नेता सुरेंद्र पुनिया ने ट्वीट किया है, उसका लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है.
ये वीडियो अगस्त 2018 का है. बीबीसी ने 24 अप्रैल 2019 को श्रीलंका के इस वीडियो पर एक डिटेल स्टोरी की थी.
उस समय यह वीडियो इस फ़ेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा था कि श्रीलंका में बम धमाके करने वाला एक बौद्ध था जिसे श्रीलंका पुलिस ने बुर्क़ा पहने हुए गिरफ़्तार कर लिया है.
श्रीलंका के स्थानीय मीडिया नेटवर्क 'नेथ न्यूज़' ने सीरियल बम धमाकों से क़रीब आठ महीने पहले यू-ट्यूब पर इस वीडियो को पोस्ट किया था.
29 अगस्त 2018 को पोस्ट की गई यह वीडियो 'नेथ न्यूज़' के यू-टयूब पेज पर मौजूद है.
मीडिया नेटवर्क के अनुसार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से सटे पश्चिमी प्रांत राजगिरी में इस शख़्स को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था.
'नेथ न्यूज़' की वेबसाइट पर इस वीडियो के साथ छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ वीडियो में दिख रहा शख़्स ऑटोरिक्शा में बैठकर वेलीकाडा पब्लिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स तक पहुँचा था. लेकिन ऑटोरिक्शा चालक को इस आदमी के रवैये पर शक़ हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसे गिरफ़्तार करा दिया था.
इस शख़्स पर क्या आरोप लगे थे? इस बारे में नेथ न्यूज़ की रिपोर्ट में कुछ नहीं लिखा है.
श्रीलंका की ही 'एक्सप्रेस न्यूज़' नाम की वेबसाइट ने नेथ न्यूज़ के हवाले से 30 अगस्त 2018 को इस घटना की रिपोर्ट पब्लिश की थी.
वीडियो को ग़लत संदर्भ के साथ वायरल होता देख नेथ न्यूज़ ने अपने फ़ेसबुक पेज पर इस वीडियो के बारे में एक स्पष्टीकरण जारी किया है.
उन्होंने लिखा है, "ध्यान दें! यह वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है. ये वीडियो क्लिप 29 अगस्त 2018 को हमने पब्लिश किया था."

Comments

Popular posts from this blog

केस की SC में सुनवाई आज, CVC बंद लिफाफे में सौंपेगा रिपोर्ट

अनंत कुमा र के निधन पर बीजे पी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'अनंत जी के निधन से बीजेपी और देश की राजनीति में ऐसा सूनापन पैदा हुआ है जिसे भर पाना मुश्किल है. भगवान उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता दे. उ नके परिजनों को मेरी सांत्वना.' कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दुख जताते हु ए कहा, 'मैंने अपना परम मि त्र खो दिया. वे आदर्शों वाले राजनेता थे जिन्होंने एक सां सद और मंत्री के तौर पर देश को बहुत कुछ दिया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परि जनों और सगे-संबंधियों को दुख सहने की क्षमता दे.' बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए क हा, 'अनंत कुमार जी मेहनती राजनेता और प्रशंसित सामाजिक कार्यकर्ता थे. कर्नाटक की राजनीति में उनका बड़ा योगदान रहा है. अपने अच्छे कार्यों के लिए वे अ क्सर याद किए जाते र हेंगे. उनका निधन अचंभित करने वाला है.' बता दें कि अनंत कुमार पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे. बेंगलूरु साउथ से लगातार 6 बार जीत हासिल करने वाले अनंत कुमार को फेफड़ों का कैंसर था. उनका इलाज लंदन और न्यू यॉर् क में भी हुआ था. अन...

नाफ़्टा के तहत हर साल तक़रीबन एक खरब अमरीकी डॉलर का व्यापार होता

स नए समझौते में बौद्धिक संपदा अधि कार, डिजिटल ट्रेड और निवेशकों से जुड़े विवादों के लिए प्रस्ताव शामिल किए गए हैं. अमरीका ने इस मुद्दे पर कहा है कि मेक्सिको के साथ हुए शुरुआती समझौते में दोनों देश इस बात पर राज़ी हुए हैं कि टैक्स फ़्री दर्जा हासिल करने के लिए किसी भी उत्पाद का 75 फ़ीसदी हिस्सा दो देशों में बनना चाहिए जो कि वर्तमान संधि से ज़्यादा है. कारों को लेकर ये तय हुआ है कि प्रत्येक कार का 40 से 45 फ़ीसदी हिस्सा उन कामगारों द्वारा बनाया जाना चाहिए जो कि कम से कम 16 डॉलर कमा रहे हों. इस प्रस्ताव का उद्देश्य ये है कि कंपनियां मेक्सिको के उन क्षेत्रों में अपने प्लांट लेकर जाएं जहां पर मज़दूरी दर कम है. अमरीका ने कहा है कि ये समझौता आने वाले 16 सालों तक ठीक रहेगा. दोनों देश इस बात पर राज़ी हुए हैं कि हर छह सालों में इस समझौते की समीक्षा की जानी चाहिए. लेकिन इस समीक्षा के साथ स्वत: निरस्तीकर ण का जोख़िम नहीं होगा जै सा अमरीका ने प्रस्ताव दिया था. अमरीका में आमतौर पर खुले व्यापार के पक्ष में रहने वाली रिपब्लिकन पार्टी ने व्हाइट हाउस को इस समझौते पर दस्तख़त करने के लिए दब...

حرب اليمن: الإمارات تؤكد شن غارات على "مليشيات إرهابية دفاعا عن النفس" في عدن

أكدت دولة الإمارات العربية شنها غارات جوية على العاصمة اليمنية المؤقتة، عدن، مستهدفة "مليشيات إرهابية" بعد إعلان الحكومة هناك أن الغارات أصابت قواتها. وقال بيان أصدرته وزارة الخارجية الإماراتية الخميس مساء إن "غارات مباشرة ودقيقة" الأربعاء والخميس ضربت المليشيات. وأضاف البيان، الذي نقلته وكالة أنباء الإم ارات الرسمية، أن المليشيات خططت لاستهداف قوات التحالف العسكري الذي تقوده السعودية، وتعد الإمارات عضوا مهما فيه، والذي يدعم الحكومة اليمنية المعترف بها دوليا. ماذا تقول الإمارات؟ وقالت الإمارات إنها تصرفت "دفاعا عن النفس" عقب هجمات شنتها جماعات مسلحة مرتبطة بتنظيمات إرهابية ". وأضافت أن العملية العسكرية "اعتمدت على معلومات استخبارية مؤكدة من الميدان بأن المليشيات تستعد لاستهداف قوات التحالف، وهو تطور يتطلب عملية استباقية لتجنب أي تهديد". وقال البيان إن "الجماعات المسلحة هاجمت قوات التحالف العربي في مطار عدن، وأصابت اثنين بجروح. ولذلك رد التحالف مستخدما حقه في الدفاع عن النفس لحماية أمن قواته". ويرى مراقبون أن اتهاما...