Skip to main content

भारत-पाक मैच: 'सरफ़राज़ ने वो सब किया जो मना किया गया था!'

भारत को 89 रन से जीतने के लिए बधाई. रोहित शर्मा को 140 रन की बधाई.
वैसे जिस बल्लेबाज़ ने वनडे इंटरनेशनल में तीन डबल सेंच्युरी खड़काई हों, उसके आगे 140 रन की पारी क्या मुश्किल.
दुख बस इतना है कि एक बार जब बारिश शुरू हो ही गई थी तो घंटा-दो घंटा और बरस जाती तो उसका क्या बिगड़ जाता.
मगर जब टाइम ख़राब चल रहा हो तो सीधा भी उल्टा ही चलता है. जब पाकिस्तान ने 35 ओवर खेल लिए, उसके बाद थोड़ी बारिश का नुक़सान ये हुआ डकवर्थ लुई फॉर्मूले के साथ मैच 50 ओवर से घटा कर 40 ओवर का कर दिया गया यानी अगली 20 गेंदों में पाकिस्तान को 130 रन
गेंदबाज़ो ने जी भर के शॉर्ट पिच गेंदे करवाईं. शायद वो रोहित शर्मा का दिल नहीं तोड़ना चाहते थे जिन्हें शॉर्ट पिच गेंदे खेलना बहुत अच्छा लगता है.
वैसे इमरान ख़ान का मशविरा भी क्या कर लेता. आज तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत से एक मैच भी नहीं जीत सका. 1992 में भी नहीं जब पाकिस्तान कप जीत कर घर ले आया था.
पर कोई बात नहीं. आएगा, आएगा..अपना टाइम आएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
बनाने थे.
इससे ज़्यादा बुरा मज़ाक और क्या हो सकता है. अब इस मज़ाक की भरपाई तभी हो पाएगी कि पाकिस्तान, जिसने की अब तक सिर्फ़ 3 प्वाइंट्स हासिल किए हैं, अगले 4 मैचों में एक भी ना हारे.
इस वक्त ये काम कोहकाफ में देव की कैद में तड़पती राजकुमारी को आज़ाद करवाने से भी ज़्यादा कठिन लग रहा है.
भारत का अगला मैच अफ़गानिस्तान से और पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका से है. अब मैं और क्या कहूं!
पर दिल को आखिरी तसल्ली ये है कि 1992 के वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान इसी स्थिति में था लेकिन आखिरी चार मैच जीत कर वो सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंच गया.
लेकिन ना तो ये 1992 है और ना कप्तान सरफ़राज़ अहमद इमरान ख़ान हैं.
इमरान ख़ान जिन्होंने चुनाव से पहले मोदी जी की जीत की भविष्यवाणी की थी, इन्हीं इमरान खान ने मैच शुरू होने से पहले सरफ़राज़ को पैगाम भेजा था कि टॉस जीत जाओ तो बैटिंग पहले करना, स्पैशलिस्ट बैट्समैन और गेंदबाज़ों को पहले खिलाना और रेलू टाइप खिलाड़ियों को पीछे रखना क्योंकि वो इस मैच का प्रेशर बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे.
मगर सरफ़राज़ ने वो सब किया जो मना किया गया था. टॉस जीत कर बैटिंग की बजाय गेंदबाज़ी ले ली. बैटिंग ऑर्डर भी अपनी मर्ज़ी का ही रखा.

Comments

Popular posts from this blog

केस की SC में सुनवाई आज, CVC बंद लिफाफे में सौंपेगा रिपोर्ट

अनंत कुमा र के निधन पर बीजे पी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'अनंत जी के निधन से बीजेपी और देश की राजनीति में ऐसा सूनापन पैदा हुआ है जिसे भर पाना मुश्किल है. भगवान उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता दे. उ नके परिजनों को मेरी सांत्वना.' कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दुख जताते हु ए कहा, 'मैंने अपना परम मि त्र खो दिया. वे आदर्शों वाले राजनेता थे जिन्होंने एक सां सद और मंत्री के तौर पर देश को बहुत कुछ दिया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परि जनों और सगे-संबंधियों को दुख सहने की क्षमता दे.' बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए क हा, 'अनंत कुमार जी मेहनती राजनेता और प्रशंसित सामाजिक कार्यकर्ता थे. कर्नाटक की राजनीति में उनका बड़ा योगदान रहा है. अपने अच्छे कार्यों के लिए वे अ क्सर याद किए जाते र हेंगे. उनका निधन अचंभित करने वाला है.' बता दें कि अनंत कुमार पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे. बेंगलूरु साउथ से लगातार 6 बार जीत हासिल करने वाले अनंत कुमार को फेफड़ों का कैंसर था. उनका इलाज लंदन और न्यू यॉर् क में भी हुआ था. अन...

नाफ़्टा के तहत हर साल तक़रीबन एक खरब अमरीकी डॉलर का व्यापार होता

स नए समझौते में बौद्धिक संपदा अधि कार, डिजिटल ट्रेड और निवेशकों से जुड़े विवादों के लिए प्रस्ताव शामिल किए गए हैं. अमरीका ने इस मुद्दे पर कहा है कि मेक्सिको के साथ हुए शुरुआती समझौते में दोनों देश इस बात पर राज़ी हुए हैं कि टैक्स फ़्री दर्जा हासिल करने के लिए किसी भी उत्पाद का 75 फ़ीसदी हिस्सा दो देशों में बनना चाहिए जो कि वर्तमान संधि से ज़्यादा है. कारों को लेकर ये तय हुआ है कि प्रत्येक कार का 40 से 45 फ़ीसदी हिस्सा उन कामगारों द्वारा बनाया जाना चाहिए जो कि कम से कम 16 डॉलर कमा रहे हों. इस प्रस्ताव का उद्देश्य ये है कि कंपनियां मेक्सिको के उन क्षेत्रों में अपने प्लांट लेकर जाएं जहां पर मज़दूरी दर कम है. अमरीका ने कहा है कि ये समझौता आने वाले 16 सालों तक ठीक रहेगा. दोनों देश इस बात पर राज़ी हुए हैं कि हर छह सालों में इस समझौते की समीक्षा की जानी चाहिए. लेकिन इस समीक्षा के साथ स्वत: निरस्तीकर ण का जोख़िम नहीं होगा जै सा अमरीका ने प्रस्ताव दिया था. अमरीका में आमतौर पर खुले व्यापार के पक्ष में रहने वाली रिपब्लिकन पार्टी ने व्हाइट हाउस को इस समझौते पर दस्तख़त करने के लिए दब...

حرب اليمن: الإمارات تؤكد شن غارات على "مليشيات إرهابية دفاعا عن النفس" في عدن

أكدت دولة الإمارات العربية شنها غارات جوية على العاصمة اليمنية المؤقتة، عدن، مستهدفة "مليشيات إرهابية" بعد إعلان الحكومة هناك أن الغارات أصابت قواتها. وقال بيان أصدرته وزارة الخارجية الإماراتية الخميس مساء إن "غارات مباشرة ودقيقة" الأربعاء والخميس ضربت المليشيات. وأضاف البيان، الذي نقلته وكالة أنباء الإم ارات الرسمية، أن المليشيات خططت لاستهداف قوات التحالف العسكري الذي تقوده السعودية، وتعد الإمارات عضوا مهما فيه، والذي يدعم الحكومة اليمنية المعترف بها دوليا. ماذا تقول الإمارات؟ وقالت الإمارات إنها تصرفت "دفاعا عن النفس" عقب هجمات شنتها جماعات مسلحة مرتبطة بتنظيمات إرهابية ". وأضافت أن العملية العسكرية "اعتمدت على معلومات استخبارية مؤكدة من الميدان بأن المليشيات تستعد لاستهداف قوات التحالف، وهو تطور يتطلب عملية استباقية لتجنب أي تهديد". وقال البيان إن "الجماعات المسلحة هاجمت قوات التحالف العربي في مطار عدن، وأصابت اثنين بجروح. ولذلك رد التحالف مستخدما حقه في الدفاع عن النفس لحماية أمن قواته". ويرى مراقبون أن اتهاما...